बापूनगर मे बिहारी युवक ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

आत्म हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है

Jun 11, 2021 - 00:51
 0
बापूनगर मे बिहारी युवक ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त

भीलवाड़ा (राजस्थान)  शहर के  बापूनगर में बीती रात एक बिहारी युवक ने अज्ञात कारणों से परेशान होकर घर पर फांसी का फंदा डालकर उस पर झूलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया। शव कानपुर से मृतक के बड़े भाई के आने पर उसे सुपुर्द किया जाएगा। आत्म हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित बापू नगर में गौतम आश्रम के पीछे अपने परिवार के साथ रह रहे अभय पुत्र अनिल कुमार झा (29) ने बुधवार ने - गुरुवार मध्य रात्रि किसी बात से परेशान होकर अपने कमरे की छत पर फंदा डालकर उस पर झूलते हुए आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर मृतक की पत्नी ने परिचित को बुलवाकर अभय को महात्मा गांधी अस्पताल पहुँचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। शव मृतक के बड़े भाई के कानपुर से आने के बाद उसे सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है की मृतक की एक डेढ़-दो साल की बेटी भी है।

  • रिपोर्ट- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................