विधायक रामलाल शर्मा ने अग्निकांड पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर आर्थिक सहायता प्रदान की

Aug 16, 2020 - 18:36
 0
विधायक रामलाल शर्मा ने अग्निकांड पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर आर्थिक सहायता प्रदान की

चौमूं,जयपुर
चौमूं की इंद्रा कॉलोनी के वार्ड नम्बर 17 में हुई आगजनी के घटना के बाद रविवार को विधायक रामलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली व कुशलक्षेम पूछी। वही भाजपा कार्यकर्ताओ की और से पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये की नगद राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान की।

विधायक रामलाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि वार्ड नम्बर 17 इन्द्रा कॉलोनी में पांच दिन पहले सिलेंडर लीकेज होने के कारण छीतरमल बुनकर के मकान में आग लग गई थी। वही आग बुझाते समय एक युवक राजेन्द्र भी आग की चपेट आने से झुलस गया था। फिलहाल जख्मी युवक की हालत में भी सुधार बताया जा रहा हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामावतार कुलदीप व गुलाबचंद लांबा भी उपस्थित थे।

  • संवाददाता नूर खान की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................