संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती मनाई

Apr 15, 2021 - 19:53
 0
संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती मनाई

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) शहर के बाई पास रोड़ स्थित किशन कॉलोनी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। शहर मंडल महामंत्री विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक रूपाराम मुरावतिया, ओंकार सिंह ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माला पहनाकर और पुष्प अर्पित करके प्रारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक मुरावतिया ने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म हुआ था। उन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर देश के प्रत्येक नागरिक को अनेकों अधिकार प्रदान करवाए। भारत रत्न बाबा साहेब को जीवन के संघर्षों और आदर्शों के साथ देश के संविधान निर्माता के रूप में पूरे विश्व में पूजा जाता हैं। ओंकार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने गरीबों, दलितों को अपने हक के लिए शिक्षा पर बल देने की बात कही। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब कहते थे कि शिक्षा, शेरनी के दुध के समान हैं, जो इसे जितना पिएगा वो उतना ही दहाड़ मारेगा। शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने जय भीम के उदघोष के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा हम सब को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए बाबा साहेब ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर विधायक रुपाराम मुरावतिया, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, शहर महामंत्री विक्रम सिंह, शहर कोषाध्यक्ष बजरंग दाधीच, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, तिलोक चंद सैनी, कृष्णा दाधीच, पार्षद विनोद सोलंकी, ईश्वर बंजारा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मेघवाल, भगवान सिंह चौहान, मनोज मिश्रा, राधा वल्लभ व्यास, सुधीर शर्मा, दिनेश दाधीच, पंकज, कुलदीप सैनी, दीपक रतवा, सूरज जोशी, गोपाल शर्मा, नेमीचंद खंडेलवाल, मनोज शर्मा, चंद्रवीर सिंह, लक्ष्य वीर सिंह, गौरव सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................