सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के विकास को दे गति सभी अधिकारी रिजल्ट बेस कार्य कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाऐं - जिला कलक्टर

Jun 24, 2025 - 12:37
 0
सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के विकास को दे गति सभी अधिकारी रिजल्ट बेस कार्य कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाऐं - जिला कलक्टर

भरतपुर, 24 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि सरकार की मंषा के अनुरूप सभी अधिकारी विभागीय मापदण्डों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुये विकास कार्यों  को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करायें। उन्होंने बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर साकार करने तथा जनहित की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिये। 
    जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी विभागीय लक्ष्यों को धरातल पर साकार करते हुये इस प्रकार कार्य करें कि प्रदेशभर में अग्रणी पायदान पर रहें। उन्होंने अधिकारियों को रिजल्टबेस कार्य करने की हिदायत देते हुये कहा कि दिये गये दायित्वों का पूरी गम्भीरतापूर्वक निर्वहन कर निर्धारित समय में पूरा करने के लिये टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं की कार्यालयाध्यक्ष के स्तर पर समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरे करने के लिये निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं एवं विकास कार्याें को गुणवत्ता के साथ सरकार की मंशा के अनुरूप समय पर पूरा करायें जिससे आमजन को अधिकाधिक लाभ मिल सके। 
पूरी तैयारी के बाद ही करें काम शुरू-
    जिला कलक्टर ने षहर में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराते हुये नवीन कार्य विभागीय स्तर पर आवश्यक संसाधन की उपलब्धता व पूरी तैयारी के साथ शुरू करने के निर्देश दिये जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करते हुये समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये। कार्यों में लापरवाही अथवा कमी पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने आमजन को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान करने वाले विभागों को आपसी समन्वय रखते हुये पेयजल, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं शिक्षा, चिकित्सा आदि की सुविधाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रीको, आरएसआरडीसी, बीडीए, नगर निगम एवं एनएचआइ के अधिकारी संवाद बनाये रखकर कार्यों को निर्धारित तिथि तक पूरा कराने के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करें। 
पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नही रहे-
    जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओें से संबंधित मामलों में त्वरित एक्शन लेने की आवश्यकता है ऐसे मामलों को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनर्स, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के सत्यापन, ऑनलाइन फिडिंग कार्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं में पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से वंचित रहने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी, ऐसे में सभी अधिकारी स्वप्रेरित होकर कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण एवं षहरी स्तर पर पात्र व्यक्तियों के सत्यापन की सूची संबंधित ग्राम पंचायतों एवं षहरी निकायों में भिजवाने के निर्देश दिये। 
अभियान में प्रतिदिन आयें परिणाम - 
    जिला कलक्टर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल अभियान में सभी अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों को मौके पर लाभ दिलाया जाना सुनिष्चित करें। अभियान में सभी विभाग इस प्रकार कार्य करें कि आमजन के लाभान्वित होने के साथ सुखद परिणाम भी सामने आयें। उन्होंने कहा कि अभियान में आने वाला कोई भी नागरिक निराश होकर नहीं लौटे, सरकार द्वारा निर्धारित किये गये मापदण्डों के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाया जाना सुनिष्चित करें। उन्होंने सभी पेयजल टंकियों की सफाई करवाने, विद्युत लाईनों को दुरूस्त करने, विद्यालयों की साफ-सफाई एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनर का सत्यापन शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई के साथ कचरे का उठाव भी तुरन्त करवाया जाये। आवासीय पट्टा जारी करने एवं अभियान के कार्यों में लाभ लेने से कोई भी नागरिक वंचित नहीं रहें। उन्होंने कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, शिक्षा विभाग को भी राजस्व एवं पंचायती राज विभाग के साथ शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
    इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सचिव बीडीए नीलिमा तक्षक, सीओ सिटी पंकज यादव, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................