प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढी

Jan 4, 2022 - 18:00
 0
प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढी

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल डीग की कार्यसमिति बैठक  मंडल कार्यालय अऊ में  मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व में तथा रामेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश की गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल बताते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का आव्हान किया गया ।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल  और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके हुआ।
 पूर्व सरपंच शीश राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को कर्ज माफी के झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल साबित हुई है। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं ।गुंडागर्दी, महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं अपने चरम पर हैं ।एक तरफ काग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा उत्तर प्रदेश में लोगों को सस्ती बिजली देने के झूठे वायदे कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है ।दूसरी ओर देश में कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में सबसे महंगी दर पर बिजली देकर लोगों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है ।उन्होंने राज्य सरकार की बिफलता एवं केंद्र सरकार की सफलता और कार्य योजना के बारे में राजनीतिक प्रस्ताव  रखा । जिसका अनुमोदन पूर्व सरपंच गोपी सिंह द्वारा किया गया  ।द्वितीय सत्र में पूर्व सरपंच दिगम्बर सिंह द्वारा सशक्त मंडल के बारे में चर्चा करते हुए सशक्त बूथ समिति गठन करने की वात रखी। अन्य वक्ताओं द्धारा शक्ति केंद्र संयोजक एवं पन्ना प्रमुख पर  चर्चा की गई ।बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष  महेश शर्मा ने किया! बैठक में बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है