काँग्रेसियों ने मनाया किसान-मजदूर बचाओ दिवस

Oct 2, 2020 - 21:45
 0
काँग्रेसियों ने मनाया किसान-मजदूर बचाओ दिवस

दौसा,राजस्थान 
महुआ (2 अक्टूबर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के तत्वाधान में उपखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बोहरा धर्मशाला पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे समाजसेवी अजय बोहरा के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई इस दौरान भंवर सिंह एडवोकेट ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का कहा। पूर्व पंचायत समिति सदस्य बृजेन्द्र सिंह तंवर  ने बताया कि कोरोना महामारी  का बचाव ही उपचार है।एवं  मोदी सरकार के कृषि अधिनियम  बिल को काला कानून  बताया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महवा मार्केट में जाकर सभी दुकानदारों से मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसीग का पालन करने का आग्रह किया और सैकड़ों मास्को का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य बृजेन्द्र सिंह तंवर, भंवर सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र खण्डेलवाल, सूबेदार रमेश चन्द, ब्रह्मसिंह टोडरा,मोहन तिवाड़ी, बालकिशन खण्डेलवाल, आशिफ खान, खेमचंद महावर,मधु अवस्थी,उमेश शर्मा, सुलेमान खान,मोहनलाल गुप्ता, विनय तिवाड़ी रसीदपुर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow