कोहरें के चलते ईको गाड़ी व डम्फर में आमने सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल

Jan 13, 2021 - 19:56
 0
कोहरें के चलते ईको गाड़ी व डम्फर में आमने सामने हुई भिड़ंत, तीन घायल

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन)
कस्बे के  ड़ीग - कामा सडक मार्ग पर गांव दिदावली के पास बुधवार की सुबह करीब 8बजे समय घना कोहरा होने के कारण ईको गाड़ी व डम्फर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोगों के चोटे आई है।इनमे से तीन घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार डम्फर और इको की टक्कर में मंगती राम पुत्र सतोंली जाति जाटव उम्र 45साल,सूरज कुमार पुत्र मंगती राम निवासी हर नगर वेदपुरा तहसील बयाना ,ब्रह्म प्रकाश पुत्र सुरेश चंद जाति पंचाल उम्र 32साल निवासी गुड़गांव घायल हो गये।जिन्हे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।उक्त लोग अपनी एक रिश्तेदार  को खोह छोड़कर वापस इको गाड़ी से गुड़गांवा जा रहे थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................