नरेगा कार्य के औचक निरीक्षण में मिली धांधली

नरेगा मस्ट्रोल के 40मजदूरों में से 26 मजदूर मिले मौके पर उपस्थित

Jan 14, 2021 - 02:16
 0
नरेगा कार्य के औचक निरीक्षण में मिली धांधली

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/भगवानदास) पंचायत समिति पहाड़ी की ग्राम पचायत खेडल्लीमन्ना के गांव जोधपुर में पोखर खुदाई का भरतपुर मनरेगा अधिकारीयों ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया ।मोके पर ४० मे से २६ मजदूर मिले। 
 ग्रामीणो से मिली जानकारी केअनुसार खेडल्लीमन्ना ग्राम पंचायत के गांव जोधपुर में पोखर खुदाई का कार्य मनरेगा के तहत आठ दिन से चल रहा है। जिसका आज  भरतपुर के मनरेगा सहायक अभिंयता विकास कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। मोके पर  ४० की मस्ट्रोल में से मात्र२६ मजदूर काम करते मिले। ग्रामीणो ने बताया है की इस नरेगा के तहत चल रहे कार्य की मस्ट्रोलो में फर्जी नाम जोड रखे है। जो मोके पर काम करने नही आते है।

कई मजदूरो के स्थान पर बच्चे व अन्य महिलाए काम करने आती है। जिनका नाम मस्ट्रोल मे नही है।उन्होने बताया है की इस मामले मे ग्रामीणो ने नरेगा आयुक्त जयपुर को शिकायत  की गई। जिसमें गरीब  मजदूरो को काम नही मिलने व मेट द्वारा फर्जीवाडे करने की शिकायत की गई थी। बताया गया हेै कागजो में आठ दिन से काम चल रहा है। लेकिन मोैके पर इतना खुदाई कार्य नही किया गया है। जॉच के दौरान मस्ट्रोल में मेठ का नाम नही लिखे होने पर नाम पूछा गया।
सहायक अभिंयता नरेगा के विकास कुमार शर्मा ने बताया है की खेडलीमन्ना के गांव जोधपुर पोखर का निरीक्षण था। जिसमें मौके पर मस्ट्रोल ४० मजदूरो के स्थान पर २६ मजदूर मिले। हमने मौके पर शिकायत कर्ता को बुला लिया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................