कोटकासिम के गुजरीवास गांव में हुई फायरिंग,एक घायल

Jun 24, 2021 - 04:12
 0
कोटकासिम के गुजरीवास गांव में हुई फायरिंग,एक घायल

कोटकासिम (संजय बागड़ी)
               कोटकासिम क्षेत्र में रविवार को गुजरीवास गांव में विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान गुजरीवास निवासी बल्ले सिंह कंधे पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गया। जिसे कोटकासिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनो ने उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची।
गोली फायरिंग में बल्ले सिंह के कंधे पर लगी जिसको कोटकासिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन घायल को गुड़गांव ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
      मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अतुल अग्रे मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................