पहाड़ी बाजार मे बाइक हटाने पर उपजे विवाद में राजीनामा, शातिं भग में दो गिरफ्तार, दुकनदार न्याय को बेकरार

Nov 17, 2021 - 17:18
 0
पहाड़ी बाजार मे बाइक हटाने पर उपजे विवाद में राजीनामा, शातिं भग में दो गिरफ्तार, दुकनदार न्याय को बेकरार
फोटो - पंचायत मे पक्ष सुनते पंच लोग

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) पहाड़ी कस्बे के पुराने बस स्टेण्ड पर बाइक हटाने को लेकर दो समुदाय के बीचं लाठी भाटा जंग हो गई थी। पुलिस प्रशासन की सहमति के बाद बुधवार को पंचायत का आयोजन किया गया।जिसमें दोनो पक्षो में आपस मे राजीनामा हो गया है। लेकिन दुकनदार लूटे समान को लेकर न्याय को लेकर बेकरार नजर आया है।उधर पुलिस ने देर रात दोनो पक्षो के चार जनो शातिं भंग में गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश करने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
चौराहे पर लाठी भाटा  जंग के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनो पक्षो के लोगो की समझाइस की, सहमति के बाद बुधवार को छुटन पटेल की अध्यक्षता मे पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें दोनो पक्षा से 25-25 हजार रूपये अमानत राशि के जामा कराने के बाद पंचायत मे पूछताछ शुरू की गई।पंचो ने दोनो पक्षो की बात सुनने के बाद हिदायत देते हुए झगडा ना करने के लिए पांबद कर दिया। यदि कोई पक्ष झगडा करता है। तो वह एक लाख रूपये  दण्ड का भागीदार होगा। इस शर्त पर दोनो पक्षो के बीच राजीनामा करा दिया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। बाजार में भय के वातावरण मे शातिं बनी हुई है।

व्यापारी न्याय के लिए बेकरार-

इस चौराहे पर पूर्व में भी इसी तरह केई बार विवाद उत्पन्न हो चुके है लेकिन इस बार इस विवाद में अफरा तफरी के दौरान दुकनदारो की दुकानो से समान लूट कर ले जाने, पत्थराव हलवाईओ के शौकेश टूटने व राहागीर चोटिल होने के साथ आमजन बेबजह परेशानी का शिकार हुआ। उसको लेकर पंचायत मे कोई चर्चा नही हो सकी है।।ना ही दुकनदारो को पंचायत में बुलाया गया ।हालाकि लूट के शिकार हुए दुकनदारो की ओर से रिर्पोट  दर्ज नही  हो सकी है।

शांति भंग में गिरफ्तार- 

पुलिस ने देर रात एक पक्ष के फकरा पुत्र समसू, कुरेशी, शोकीन पुत्र फकीरा कुरेशी भोलाबास,दूसरे पक्ष के सीताराम, सियाराम पुत्र राधेगूर्जर पहाडी को शातिं भग मे  गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहॉ से उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पंचायत में दोलत सिह, हन्नी, ताहिर, आरिफ, ताहिर धीमरी, केशरी सिह, भगवान सिह, भोला पहलवान सहित आसपास के गांवो के लोग मोजूद थे।

  • रतन सिह (व्यापार मण्डल अध्यक्ष पहाड़ी) का कहना है कि-  झगडे से बाजार के दुकनदारो को बेबजह हुइ्र्र परेशानी व दुकानो से उठाकर ले गए सामान आदि के बारे में पंचायत कोइ्र्र चर्चा नही हुई है। असस्वथ्य होने के कारण नही जा सका हॅू- 
  • हरनारायण मीणा (थाना प्रभारी पहाड़ी) का कहना है कि-  -पंचायत में दोनो पक्षो मे राजीनामा हो गया जिसकी सूचना देने करीब डेढ सो लोग थाने आऐ इस मामले मे चार जनो को शातिं भग में गिर$फ्तार किया गया। जमानत पर रिहा कर दिया गया है- 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................