नव निर्वाचित यूथ अध्यक्ष खत्री का जगह जगह हुआ स्वागत

May 13, 2023 - 17:55
 0
नव निर्वाचित यूथ अध्यक्ष खत्री का जगह जगह हुआ स्वागत

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी हुए। जिसमे मकराना युवा कांग्रेस से लगातार दूसरी बार शराफत अली खत्री विजयी हुए। मकराना विधानसभा में कुल 1124 वोट मान्य हुए  जिसमे खत्री को 466 वोट मिले। 161 वोट के अंतर से खत्री को अध्यक्ष घोषित किया गया। मकराना विधानसभा से कुल चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। बाकी तीनो उम्मीदवारों को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। राजेश जुनावा को कुल 305 वोट मिले। जावेद अली को 117 साथ ही राजेश अंचारा को कुल 222 वोट मिले। खत्री के अध्यक्ष घोषित होने के बाद मकराना शहर में देर रात तक उनके समर्थकों ने माला पहनाकर मुँह मीठा करवा उनका स्वागत किया। इसी क्रम में शनिवार सुबह मकराना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इरफान अली चौधरी के नेतृत्व में खत्री का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष खत्री ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का धन्यवाद दिया जिनकी वजह से युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिससे एक आम साधारण कार्यकर्ता भी चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर संगठन का हिस्सा बन सकता है। इस मौके पर नागौर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हारून रशीद चौधरी, नगर परिषद पार्षद मोहम्मद जावेद शेख, मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरशद अली चौधरी, पार्षद सिराज सिद्दीकी, पूर्व पार्षद हीरा, मकसूद राणा, सोहेल खान आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................