भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या कस्बे के गोल चक्कर पर किया गया दीपदान

Apr 13, 2021 - 18:03
 0
भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या कस्बे के गोल चक्कर पर किया गया दीपदान

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन)  भारतीय नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर दीपदान का आयोजन किया गया। संघ के विभाग ग्राम विकास प्रमुख सतीश शर्मा ने बताया कि कस्बे के गोल चक्कर पर आयोजित कार्यक्रम में समारोह समिति के आह्वान पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए सभी के हाथों में भगवा पताकाएं थी वहीं हिंदू वर्ष मंगलमय हो का बैनर भी कार्यकर्ताओं हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगा कर नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में रंगोली सजाई गई तथा सभी लोगों ने रंगोली पर एवं भारत माता के समक्ष दीप दान किया। इस मौके पर शहर खंड कार्यवाह अनुराग, नगर कार्यवाह महेश सराफ, सह नगर कार्यवाह महेंद्र सैनी,  भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, भाजपा जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, महामंत्री अजय यादव, सैनी समाज सचिव जितेंद्र सैनी, विशाल विजय, पंकज सौंखिया, महावीर सैन, राजपाल मीणा, राहुल बृजवासी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................