भवन निर्माण स्वीकृति देने की एवज में नगरपालिका ईओ 50000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mar 8, 2022 - 15:05
Mar 8, 2022 - 15:17
 0
भवन निर्माण स्वीकृति देने की एवज में नगरपालिका ईओ 50000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भीलवाड़ा इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुये पिंटू लाल जाट अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.). नगर पालिका, आसीन्द, भीलवाड़ा को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की भीलवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी के भूखण्ड पर भवन निर्माण स्वीकृति देने की एवज में अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.), नगर पालिका, आसीन्द, भीलवाड़ा द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी की भीलवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक दीपिका राठौड़ एवं उनकी टीम के साथ ट्रेप कार्रवाई करते हुये पिंटू लाल जाट पुत्र जमनालाल ग्राम बालापुरा, तहसील आसीन्द, भीलवाड़ा हाल निवासी गुलाबपुरा, भीलवाड़ा हाल अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.), नगर पालिका आसीन्द, भीलवाड़ा को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है