स्वामी विवेकानंद तरणताल का नियमित संचालन 7 अप्रैल से शुरू; महिलाओं के लिए अलग समय, प्रवेश ‘पहले आओ–पहले पाओ’
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल का विधिवत संचालन आगामी 7 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर तरणताल पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी अतुल बाल्दी तथा वरिष्ठ तैराक एवं व्यवसायी रामप्रकाश पोरवाल ने गणपति वंदना के साथ नियमित प्रशिक्षण की शुरुआत कराई।
जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी तैराकों की सुविधा के अनुसार प्रातः एवं सायंकाल अलग-अलग बैच निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए पृथक बैच रखा गया है। प्रत्येक बैच की अवधि 40 मिनट तय की गई है।
???? प्रातःकालीन बैच
- 6:20 से 7:00 बजे
- 7:10 से 7:50 बजे
- 8:00 से 8:40 बजे
- 8:50 से 9:30 बजे — महिलाओं हेतु आरक्षित
???? सायंकालीन बैच
- 4:00 से 4:40 बजे
- 4:50 से 5:30 बजे
- 5:40 से 6:20 बजे
- 6:30 से 7:10 बजे
- 7:20 से 8:00 बजे
राणावत ने बताया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 1400 रुपए, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 1600 रुपए प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे स्वामी विवेकानंद तरणताल पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव सहित कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, सोहन बैरवा, मुकेश मित्तल, पूरणमल आचार्य, चंद्रेश राणावत, अनिता पालीवाल, स्नेहलता बैरवा, अर्चना यादव और परवीन बानो उपस्थित रहे।


