बयाना में नगरपालिका ने खुली नीलामी से बेचे 18 दुकानों के भूखंड

Jan 20, 2022 - 15:47
 0
बयाना में नगरपालिका ने खुली नीलामी से बेचे 18 दुकानों के भूखंड

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ बयाना कस्बे के गांधीचौक स्थित नगरपालिका भवन को तुडवाकर खाली कराए गए भूखंड पर नगरपालिका की ओर से विकसित किए गए मार्केट प्लान में दुकानें बनाने के इच्छुक लोगों के लिए 18 भूखंडों की नगरपालिका की ओर से खुली नीलामी की गई। इस नीलामी में सर्वाधिक कीमत प्लान के 18 नम्बर दुकान की रही। जिसकी कीमत 61 लाख रूप्ए पर पहुंची। इसके अलावा दूसरे नम्बर दुकान नम्बर 1 की नीलामी हुई जिसकी कीमत 52 लाख 70 हजार रूप्ए रही। नगरपालिका को दुकानों के भूखंड की इस नीलामी से नगरपालिका को करीब 6 करोड रूप्ए की नगद आय होने की संभावना है। कस्बे के बुजुर्ग नागरिकों व भाजपा नेता चतुर्भुज शर्मा ने बताया कि नगरपालिका का यह भूखंड व भवन रियासतकालीन है। जिसका नगरपालिका को बेचान करने की वैधता अभी संदिग्ध है। इसे लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किया गया है। नीलामी के दौरान दुकानें खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों की भीडभाड के अलावा बयाना व रूदावल थाना से बुलाया गया पुलिस जाप्ता व नगरपालिका कर्मीयों की पूरी टीम तैनात रही। मौके पर नीलामी की प्रक्रिया तीन दिनों से जारी थी। जिसका समापन बुधवार शाम को हुआ। इस दौरान पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग व पालिका सदस्य आदि भी मौजूद रहे। कई लोग इस दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना करना व मास्क लगाना तक भूल गए थे। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है