जैन मंदिर में शांति विधान का हुआ आयोजन

Jan 16, 2022 - 19:21
 0
जैन मंदिर में शांति विधान का हुआ आयोजन

कामां (भरतपुर, राजस्थान) कामां कस्बा  के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में जैनाचार्य विनीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य व रिंकू जैन बड़जात्या के निर्देशन एवं सतीश जैन हलैना के संगीत के साथ रविवार को शांति विधान का आयोजन कर 108 मंत्रों से विश्व शांति की कामना की गई।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ के अनुसार शांति विधान के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद, पंकज जैन सचिन जैन पथराली वाले परिवार थे तो सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य आर्जव जैन को प्राप्त हुआ। अभिषेक, शांतिधारा सहित आचार्य कल्याण सागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तो वही मंगलाचरण अल्का जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिनेश जैन,कपिल जैन,अखिल जैन सीकरी,वीर सिंह जैन तिजारा, पंकज जैन फरीदाबाद का समाज के महामंत्री संजय बोलखेड़िया, पदम चन्द जैन,सुनील जैन आदि द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर आचार्य विनीत सागर महाराज ने कहा कि बड़े पुण्य के प्रताप से भगवान की भक्ति करने का सौभाग्य मिलता है जो इस सौभाग्य से वंचित रह जाता है उससे अभागा ओर कोई हो ही नही सकता है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान युग युवाओं का युग है और उन्हें अपने करियर के साथ-साथ धर्म और धार्मिक क्रियाओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में अनिल जैन लहसरिया अध्यक्ष जैन समाज कामां, देवेंद्र जैन,मयंक लहसरिया,सन्तोष जैन अध्यक्ष सीकरी जैन समाज, अरुण जैन,पुष्पेंद्र जैन,शिखर जैन भगतजी सीकरी ,रूपा जैन सुशील देवी,सुलेखा जैन,अनिता जैन सहित स्त्री पुरूष उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है