पुलिस ने 24 घंटों में राज फाश करते हुए मृतक की पत्नी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Jan 17, 2021 - 14:13
 0
पुलिस ने 24 घंटों में राज फाश करते हुए मृतक की पत्नी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार

पाली (राजस्थान/ मुकेश कुमार गोपावास)

 

पाली जिले के बगडी थाना क्षेत्र के गुड़ा कला सरहद में शुक्रवार सुबह मिली लाश का 24 घंटों में राज फाश करते हुए बगड़ी पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजपाल सिंह एवं सोजत पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार जाखड़ के सुपरविजन में शुक्रवार सुबह गुड़ा कला सरहद में मिला दिनेश नायक के शव का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया गया। बगडी थानाधिकारी गोपाल विश्नोई ने बताया कि इस हत्या में मृतक दिनेश की पत्नी किरण, सासु भंवरी देवी, मामा ससुर मनोहर उर्फ बनवारी,साला दिनेश व पप्पू राम नायक द्वारा शराब पार्टी के बाद उसका रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों की ओर से उसके ससुर वालों के खिलाफ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................