नगर पालिका के वार्डाे की निकली आरक्षण लाॅटरी, कहीं खुशी कहीं गम

Oct 14, 2020 - 05:42
 0
नगर पालिका के वार्डाे की निकली आरक्षण लाॅटरी, कहीं खुशी कहीं गम

बयाना भरतपुर

बयाना,13 अक्टूबर। नगर पालिका मण्डल बयाना के नवगठित 35 वार्डाे के पालिका सदस्य पद के चुनाव के लिऐ वार्डाे के आरक्षण की लाॅटरी मंगलवार को भरतपुर में जिला कलैक्टर नथमल डिडेल की देखरेख मे निकाली गई। इस वार्डाे के आरक्षण की लाॅटरी को लेकर पालिका का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे सभावित प्रत्याशीयो में कई दिनो से काफी उत्सुकता का माहौल था। कई संभावित प्रत्याशी मंगलवार को अपने समर्थको के साथ भरतपुर तक पहुंचे थे। कस्बे के 25 वार्डाे को इस बार विभाजित कर उनका नये सिरे से पुनर्गठन कर 35 वार्ड बनाऐ गऐ है। जिनमें से लाॅटरी निकालने के बाद जिनमें से 8 वार्ड एससी वर्ग के लिऐ व 7 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिऐ एवं 7 वार्ड महिला वर्ग के लिऐ आरक्षित किये गये है। जबकि एसटी वर्ग के लिऐ कोई वार्ड आरक्षित नही किया जा सका है। कस्बे के 35 वार्डाे में से 13 वार्ड सामान्य वर्ग के लिऐ छोडे गऐ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड संख्या 4,5,6,17 व 20 को एससी वर्ग के लिऐ वार्ड संख्या 10,18 व 19 को एससी महिला वर्ग के लिऐ तथा वार्ड संख्या 11,22,24,27,29 को ओबीसी वर्ग के लिऐ, वार्ड संख्या 28 व 30 को ओबीसी महिला वर्ग के लिऐ आरक्षित किया गया है।

इनके अलावा वार्ड संख्या 1,3,8,15,25,26 व 35 को सामान्य महिला वर्ग के लिऐ आरक्षित किया गया है।

वार्ड संख्या 2,7,9,12,13,14,16,21,23,31,32,33 व 34 को सामान्य वर्ग के लिऐ छोडा गया है। इस लाॅटरी प्रकिया के बाद अब पालिका प्रशासन वार्डाे की मतदाता सूचीयां तैयार करने में जुट गया है। इधर वार्डाे के पुर्नगठन व लाॅटरी से नगर पालिका चुनाव लडने की तैयारी कर रहे कई लोगो के समीकरण गडबडा गऐ है और उनके अरमानो पर पानी फिर गया है। गौरतलव रहे कि इस बार पूर्व में निकली अध्यक्ष पदो की लाॅटरी में लम्बे अर्से बाद बयाना नगर पालिका का अध्यक्ष पर सामान्य वर्ग के लिऐ छोडा गया है। जिससे इस बार पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी घमासान होने की संभावना है। 

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................