बहरोड़ डिएसपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं हुआ जाम की समस्या का समाधान, व्यापारी वर्ग ए़ंव आमजन त्रस्त

Nov 7, 2021 - 23:10
 0
बहरोड़ डिएसपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं हुआ जाम की समस्या का समाधान, व्यापारी वर्ग ए़ंव आमजन त्रस्त

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) बर्डोद  कस्बे के  अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचान करने आने वाले वाहन चालकों की मनमानी ए़ंव सब्जी मंडी यूनियन की अनदेखी के कारण रोजाना लगने वाले जाम से व्यापारी वर्ग ए़ंव आमजन त्रस्त है। रविवार को सांय को भी मुख्य राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।  जाम की समस्या ना बढे के लिए बर्डोद टोल कर्मी नरेश चौहान, पूर्व सरपंच रामौतार सैनी, पुलिस के जवानो सहित अन्य लोग यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मशक्कत करते रहे। आपको बता दें कि रोजाना लगने वाले जाम की समस्या समाधान की स्थानीय ग्रामीणों ए़ंव जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रशासन को बार बार शिकायत करने पर बहरोड़ डीएसपी मदन लाल रायल ने बर्डोद क्षेत्र का दो बार दौरा कर सब्जी मंडी यूनियन के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ। कस्बे के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................