गलवांन की घाटी में देखा है दुनिया ने भारतीय सैनिकों वीरता का दम

Jun 28, 2020 - 23:41
 0
गलवांन की घाटी में देखा है दुनिया ने भारतीय सैनिकों वीरता का दम

डीग भरतपुर

डीग -28 जून  डीग कस्बे के विभिन्न बुथस्तर पर ओर उपकंड के विभिन्न गॉवों में रविवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव सम्बोधन ''मन की बात'' कार्यक्रम  को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  बडी संख्या में सुना गया!  भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ओर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि आज 11बजे प्रसारित ''मन की बात''कार्यक्रम को  डीग कस्बे में अपने अपने  घरों ओर बूथों पर तथा ग्रामीण मंडल क्षेत्र के विभिन्न  गॉवों में कार्यकर्ताओं द्वारा सुना व सुनाया गया तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई जानकारियों पर गलवान में भारतीय रणबाकुरों के साहस वीरता ओर बलिदान  की सराहना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई !इस कार्यक्रम से बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुड़ने पर शहर मंडल अध्यक्ष गुप्ता ओर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  शर्मा  ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है!

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow