11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति कार्यालय पर किया ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन

Sep 19, 2021 - 00:01
 0
11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायत समिति कार्यालय पर किया ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

डीग -18 सितंबर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शनिवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत समिति मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ ने उनकी 11 सूत्रीय मांगों को ना माने जाने पर 1 अक्टूबर से  कलम बंद आंदोलन शुरू करने एवं आगे होने वाली ग्राम सभाओं का पूर्णता बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
11 सूत्री मांगों में पदोन्नति नीति , वेतन विसंगतियां दूर करने, स्थानांतरण नीति आदि मांगे शामिल है। धरना प्रदर्शन में खैमचंद शर्मा, अतुल शर्मा विक्रम सिंह सतवीर सिंह राजेश आदि ग्राम विकास अधिकारी शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................