राष्ट्र विकास में शिक्षा व रोजगार की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Dec 23, 2023 - 18:55
 0
राष्ट्र विकास में शिक्षा व रोजगार की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) 

डाबला रोड़ स्थित राजपूताना पी.जी. महाविधालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों ईकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर के तृतीय दिवस राष्ट्र विकास में शिक्षा व रोजगार की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पाना देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र व व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और सभ्य नागरिक जिस देश में अधिक होंगे।

वह देश उतना ही अधिक विकसित,साधन सम्पन्न व सशक्त होगा। अध्यक्षता करते हुए महेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करके ही व्यक्ति अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकता है। विशिष्ठ अतिथि सह आचार्य डॉ. पी.सी. जाट ने कहा कि हम सबको शिक्षा स्तर को बढ़ाकर भारत को एक सशक्त व विकसित राष्ट्र बनाना होगा। सह आचार्य शिक्षाविद् डॉ. सत्यवीर सिंह ने कहा कि किसी राष्ट्र की उन्नति व विकास उस राष्ट्र के नागरिकों की शिक्षा व रोजगार पर निर्भर करता है। संस्था प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ताराचंद सैनी ने किया। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद धोलीवाल, नीरु सैनी, सुरेश कुमार रिवालिया, एस.के. शर्मा, नीरज, राधेश्याम, संतोष सैनी, पुनीत नागर, भारत सैनी, मंथलेश गुर्जर, रेखा यादव, हेमलता, भावना जोशी, मनीष मीणा, शालु शर्मा, बबीता मित्तल, चंचल, मन्नु शर्मा, केदारनाथ, हेमन्त सैनी समेत स्वयंसेवक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................