पानी छिड़कना प्रदुषण रोकने का स्थाई समाधान नहीं- मीणा

Nov 22, 2021 - 00:43
 0
पानी छिड़कना प्रदुषण रोकने का स्थाई समाधान नहीं- मीणा

थानागाजी (अलवर, राजस्थान) वातावरण में मौजूदा समय बढ़ते प्रदुषण से सांस  लेना जितना कठिन हो रहा, उससे भी ज्यादा आगामी पिढियों को सुरक्षित रखना मुश्किल दिखाई दे रहा है। हवा में घुलता जहर, पेट्रोलियम व कार्बनिक पदार्थों, लोहे व प्लास्टिक के कण, प्लास्टिक कचरा, धुल, मिट्टी ने मानव के साथ साथ सभी जीवों-जानवरो का अस्तित्व ख़तरे में डाल दिया, वहीं बढ़ते तापमान को 1.5 डिग्री से अधिक बढ़ने से रोकना बढ़ी चुनौती है।
 दिल्ली सहित एन सी आर क्षेत्र व देश के औद्योगिक महानगरों में पर्यावरणीय प्रदुषण इतनी तेज गति से बढ़ता चला की लोगों को श्वसन क्रिया में परेशानी होने के साथ ही दमा, सिलिकोसिस, ह्रदयघात, चर्म व मानसिक रोगियों की संख्या में तेज गति से इजाफा होने के साथ बुजुर्ग व्यक्तियों को सांस में परेशानी होने लगी जो बड़ी चिंता का विषय है।
बढ़ते पर्यावरणीय प्रदुषण से बचने के लिए सड़क किनारे पानी छिड़कना इसका स्थाई समाधान नहीं, राज्य व केन्द्र सरकार को  पर्यावरण संरक्षण को लेकर बनाई गई नितियों पर अमल करते हुए ठोस कदम उठाने के साथ ही सांझा प्रयास करना चाहिए,  साथ ही आम जन को पर्यावरणीय संरक्षण के कार्यों में आगे आकर हाथ बढ़ाते हुए उन सभी संसाधनों से परेहज करना आवश्यक है जो प्रदुषण बढ़ाने में सहायक होते हैं। 
एलपीएस विकास संस्थान के प्रकृति प्रेमी रामभरोस मीणा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय प्रदुषण रोकने के स्थाई समाधान ढुंढ निकाल लेने का है न की इससे बचने का। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्थाई समाधान के लिए वनसम्पदा को बढ़ावा देने के साथ प्लास्टिक का त्याग, रुग्ण औधोगिक ईकाईयों में बदलाव करना होगा जिससे बढ़ते प्रदुषण व तापमान को नियंत्रित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है