डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व मे नांगल प्यारी वास मे मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

आदिवासी नेता अधिकारी जुटे तैयारियों में

Aug 8, 2021 - 17:53
 0
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व मे नांगल प्यारी वास मे मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

महुआ (दौसा,राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) राजस्थान के दौसा के निकट नांगल प्यारीवास स्थित (आदिवासी मीणा हाईकोर्ट) में 9 अगस्त सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा नेता व पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना ने बताया कि इस विशाल आदिवासी महोत्सव में महिला व पुरुष वर्ग का सुड्डा दंगल, कन्हैया दंगल, पचवारा ढांचा दंगल, पद दंगल व आदिवासी संस्कृति से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
महवा विधानसभा क्षेत्र से सभी समाजों के लोगों को इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए निमंत्रण दिया है। पिछले दो दिन से महवा क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए गांव गांव में जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर बैनर लगाए जा रहे हैं इस दौरान जग प्रिय नेता सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के सम्मिलित होने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम को लेकर वे इसके लिए पिछले दो दिन से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के सांसद , विधायक ओर जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे होगा।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................