खैरथल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वामी सर्वानंद महाराज का 46 वां बरसी उत्सव

Aug 23, 2023 - 18:50
 0
खैरथल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वामी सर्वानंद महाराज का 46 वां बरसी उत्सव

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)
प्रेम प्रकाश आश्रम खैरथल में बाबा आयाराम दरबार सरदार नगर अहमदाबाद के गद्दी नशीन संत  जीवण राम उर्फ श्याम बाबा ने कहा की स्वामी सर्वानंद महाराज ने लोगों को प्रभु से जुडऩे का उपदेश देने के साथ यह चेतावनी भी दी है कि संसार के धंधों को छोडऩे की मूर्खता मत करो। क्योंकि संसार को छोड़ देने मात्र से ही कल्याण नहीं होने वाला है। कल्याण तो प्रभु के सुमिरण से होना है। संसार का सब काम करो और प्रभु का भजन करो।

ये प्रवचन संत जीवण राम उर्फ श्याम बाबा  ने प्रेम प्रकाश आश्रम में मंगलवार को स्वामी सर्वानंद महाराज के 46 वें बरसी उत्सव के दौरान आयोजित सतसंग प्रवचन कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने  सतसंग व प्रवचनों के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। मंगलवार को आयोजित स्वामी सर्वानंद महाराज के 46 वे बरसी उत्सव के दौरान प्रातः 7:15 बजे से 8:30 तक प्रार्थना, चालीसा, पाठो का भोग के बाद कन्या भोज कराया गया। साय 5 बजे आयोजित सतसंग प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में सभी संत महात्माओं की प्रतिमाओं के दर्शन किये। साय 6:30 बजे आरती के बाद पल्लव पाकर कार्यक्रम का समापन कर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में सिंधी पंचायत एवं प्रेमप्रकाश सेवा मंडल के सदस्यों ने व्यस्थाओं को बनाये रखा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................