हत्या मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार 6 साल से चल रहा था फरार

Sep 1, 2023 - 20:44
Sep 2, 2023 - 07:30
 0
हत्या मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार  6 साल से चल रहा था फरार

जुरहरा(डीग/ रतन वशिष्ठ )
पुलिस अधीक्षक जिला डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी हिम्मत सिंह, सीओ आरपीएस विजय कुमार सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार को 6 साल से फरार चल रहे हत्या मामले के आरोपी थलचाना निवासी जमालुदीन पुत्र कमरूदीन को पहाड़ी से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में थलचाना के इस्लाम पुत्र सुलेमान के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उपचार के दौरान अयूब पुत्र इस्लाम की मौत हो गई थी।
मामले में जमालुदीन सहित 16 लोग थे, जिनमें से 3 की गिरफ्तारी शेष थी, शुक्रवार को जमालुदीन को गिरफ्तार किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow