पार्षदों ने वार्डों में ठप पड़े विकास कार्यो को लेकर सौपा ज्ञापन

Sep 22, 2023 - 16:25
Sep 22, 2023 - 17:26
 0
पार्षदों ने वार्डों में ठप पड़े विकास कार्यो को लेकर सौपा ज्ञापन
फ़ोटो/उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपते पार्षद पार्षद

राजगढ- पालिका क्षेत्र में वार्डो में ठप पड़े विकास कार्यो को लेकर नगर पालिका पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। पार्षद धर्मचन्द सैनी एंव अल्का सैनी ने बताया कि विगत 12 माह से भी अधिक का समय व्यतीत हो गया लेकिन नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य नहीं होने हो रहे। उन्होंने बताया की अधिषाषी अधिकारी के पास चार-पाँच नगर पालिकाओ के चार्ज है जिसके चलते वे राजगढ नही आ पाते है। इसी वजह से राजगढ के विकास कार्यों को भी ग्रहण लगा हुआ है। यहां तक की अधिशाषी अधिकारी के पालिका आने तक कि सूचना भी पता नही लग पाती है।महिला पार्षद सुनीता प्रजापत ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले डेड वर्ष से सिविल वर्क नही हुआं व निविदाओं के कार्य आदेश भी जारी नही किये गयें है। कुछ कार्य जो स्वीकृत थे उसको ठेकेदार द्वारा नही किया गया। पार्षद गौरव कसेरा, हरिकिशन एवं लक्षमण सैनी ने वार्डो में रोड लाईटे खराब होने, नालीया में गंदगी का अंबार है व खुली नालियां पर जाल नही लगाने के आरोप लगाये। अंजू सैनी व अल्का सैनी सहित अन्य पार्षदों ने सात दिवस में निविदाओं के कार्य आदेश जारी नही होने व स्थाई अधिषाषी अधिकारी नही लगाये जाने पर नगरपालिका धेराव व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर मांगेलाल सैनी, राजूराम सैनी, धीरू रेबारी, अंजूबाला सैनी, प्रशान्त जौहरी, घनश्याम कोली व अजय निदानिया सहित पार्षद मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow