मोबाइल की लत बच्चों को बना रही मानसिक विकलांग - जैन

Nov 27, 2023 - 18:05
 0
मोबाइल की लत बच्चों को बना रही मानसिक विकलांग - जैन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)। मोबाइल फोन जो की काफी मददगार होता है।  वहीं अब धीरे-धीरे घातक बनता जा रहा है। माता-पिता अपने बच्चों के हाथ मोबाइल तो दे देते हैं। लेकिन वह यह नहीं समझ रहे कि मोबाइल उनके बच्चों को मानसिक रूप से विकलांग बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में वर्चुअल ऑटिज्म की बीमारी 2 साल से कम उम्र के बच्चों में तेजी से फैलती जा रही है।
 मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश जैन ने बताया कि आजकल माता-पिता अपने बच्चों को मोबाइल दे देते हैं। मोबाइल की वजह से बच्चों में अजीब से परिवर्तन हो रहे हैं। अगर आपका बच्चा 2 साल का हो जाने के बाद भी ठीक से बोल नहीं पाता है। अक्सर चिड़चिड़ा रहता है, अपने परिवार के लोगों को भी नहीं पहचानता है, नाम लेने पर आपकी तरफ नहीं देखता है, किसी से नजर नहीं मिलाता है, रिस्पांस नहीं करता है, एक ही काम को बार-बार दोहराता है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। आपका बच्चा वर्चुअल ऑटिज्म का शिकार बनता जा रहा है। डॉक्टर जैन ने बताया कि यह बीमारी इतनी घातक है कि आपके बच्चे को मानसिक रूप से विकलांग भी कर सकती है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश जैन ने बताया कि इस बीमारी का इलाज भी डॉक्टर से कहीं अधिक माता-पिता के हाथ में है। अपने बच्चों को ठीक करने के लिए माता-पिता को स्वयं के अंदर भी कुछ परिवर्तन करने होंगे। सबसे पहले तो अपने बच्चों से बात करना शुरू करें। अपना रवैया पूरी तरह पॉजिटिव रखें। बच्चों को खेलने के लिए सिर्फ कहने की बजाय खुद उसके साथ खेलिए। क्रिएटिव एक्टिविटी जैसे म्यूजिक और आर्ट में बच्चों को शामिल कीजिए। खुद उनके साथ ड्राइंग बनाने बैठिए। बच्चों के स्क्रीन टाइम को रिस्ट्रिक्ट कीजिए। उनके स्लीपिंग पैटर्न को ठीक करने का प्रयास कीजिए। बच्चों को पूरा टाइम दीजिए और सब्र के साथ धीरे-धीरे उन्हें ठीक करिए। इन चीजों का पालन करने से बच्चा धीरे-धीरे मोबाइल से दूर होकर बाकी चीजों में ध्यान लगाना शुरू कर देगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................