डीग अभिभाषक संघ के चुनाव में करतार सिंह अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष और विमलेश कुमार कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से हुए निर्वाचित

Dec 5, 2023 - 18:56
 0
डीग अभिभाषक संघ के चुनाव में करतार सिंह अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष और विमलेश कुमार कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से हुए निर्वाचित

डीग (नीरज जैन) 5 दिसंबर  अभिभाषक संघ डीग के चुनावो में सर्वसम्मति से करतार सिंह अध्यक्ष ,  राजेंद्र  प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष और विमलेश कुमार गुर्जर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए ।
चुनाव समिति के सदस्य लखन सिंह कुंतल के अनुसार  अध्यक्ष पद के लिए  महेंद्र सिंह चौधरी , हरि कृष्ण शर्मा और आनंद प्रकाश पटेल व श्री करतार सिंह ने तथा उपाध्यक्ष पद के लिए  अनिल कुमार व  राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने और कोषाध्यक्ष पद के लिए  रमेश चंद्र व देवेंद्र सिंह कुक्कन व विमलेश कुमार के नामांकन पत्र प्राप्त हुए  तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पर व महासचिव के पद पर किसी का भी नामांकन नहीं आया  सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई सभी नामांकन पत्र वैद्य पाए गए! उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए  हरि कृष्ण शर्मा, महेंद्र सिंह चौधरी तथा आनंद प्रकाश पटेल ने उपाध्यक्ष पद से अनिल कुमार ने तथा कोषाध्यक्ष पद पर  देवेंद्र सिंह कुक्कन व रमेश चंद्र ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए । इसके बाद इसके उपरांत सर्वसम्मति से करतार सिंह को अध्यक्ष ,राजेंद्र प्रसाद शर्मा को उपध्यक्ष और विमलेश कुमार एडवोकेट को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................