खोह में पानी में डूबने से मृत दोनों मृतकों के परिवारों को भाजपा नेता ने दी एक एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता
डीग (नीरज जैन) डीग के गांव खोह में बकरी चराने गए दो बच्चों की बुधवार की सांय पानी में डूबने से हुई दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पर भाजपा नेता सतबीर कसाना ने संवेदना जताते हुए मृत रोहित प्रजापत व आदिल के परिवारों को एक - एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस अवसर पर उदय नंबरदार,श्याम पहलवान, विजय सरपंच, परसो सरपंच, सरजो कसाना, बृजेश सैनी, रामेश्वर प्रजापत, भुट्टा, जगमोहन शर्मा आदि ग्रामवासी मौजूद थे।

