सकट में नौ पंचायतों की महिला मेटो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

Dec 14, 2023 - 12:39
 0
सकट में नौ पंचायतों की महिला मेटो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

 सकट कस्बा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन पर गुरुवार को महिला मेटो का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  का आयोजन पंचायत समिति राजगढ़ के विकास अधिकारी समुद्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर के दौरान शिविर प्रभारी पंचायत समिति राजगढ़ के कनिष्ठ  अभियंता रूप राम बैरवा के द्बारा  शिविर में उपस्थित महिला मेटो को मेट के कार्य जैसे मस्टरोल मे उपस्थिति दर्ज करना दैनिक श्रमिकों की टास्क भरना ऑन लाइन एन एम एम एस से उपस्थिति दर्ज करना श्रमिकों को मौके पर टास्क देना व उनकी दर निकालना आदि कार्यो की जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत सकट के अलावा ग्राम पंचायत सुरेर नीमला मोतीवाडा राजपुर बड़ा नाथलवाडा बिधोता कुण्डला श्रीचंद्रपुरा आदि नौ पंचायतों की लगभग 40 नई महिला मेटो को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ललित मीणा, रोहित सैनी, भानु प्रताप शर्मा, महेश सैनी, राजेश कुमार बैरवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है