25 जनवरी को निकाली जाएगी उदयपुरवाटी से सकराय धाम तक विशाल चुनरी यात्रा

Dec 14, 2023 - 13:01
 0
25 जनवरी को निकाली जाएगी उदयपुरवाटी से सकराय धाम  तक विशाल चुनरी यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनवरी माह में उदयपुरवाटी से सकराय धाम तक निकाली जाने वाली विशाल चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है l घर-घर माता की चुनरी के बूटी लगाने का कार्य पूरे परवान पर है वहीं महिलाएं मंगल गीत गाकर चुनरी के बूटियां लग रही है l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की माता की चुनरी के बूटी लगाने के बाद गणपति मैरिज गार्डन जमात में रोल तैयार किया जाएगा l तत्पश्चात 25 जनवरी को गणपति मैरिज गार्डन से कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई माता की विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों के तादाद में श्रद्धालु भाग लेंगे l गुरुवार को घूम चक्कर पर डॉक्टर प्रकाश सैनी व अशोक सैनी के आवास पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता की चुनरी के बूटी लगाई l इस दौरान संतोष देवी ,अनिता सैनी ,अनामिका सैनी, माही सैनी आदि ने बूटी लगाई l एवं जुगल किशोर सैनी की देखरेख में कार्य किया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है