श्री तन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह 28 जनवरी को :समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन

Jan 21, 2024 - 23:15
 0
श्री तन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह 28 जनवरी को :समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन

कोटपूतली।बिल्लूराम सैनी)  श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा नई दिल्ली में श्री तन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आगामी 28 जनवरी रविवार को किया जायेगा। संभाग प्रमुख मदन सिंह, डॉ. रवि शेखावत, पूर्व जिला पार्षद धूड़ सिंह भोनावास व सत्ताईसा राजपूत समाज के अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत आदि ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। संभाग प्रमुख मदन सिंह ने पूज्य तांसी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्थान से श्री तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह हेतु 16 ट्रेन बुक हो चुकी है। जयपुर जिले से 100 बसों की व्यवस्था की गई है। समारोह में हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग भाग लेगें। इस दौरान रविन्द्र सिंह शेखावत, विजयपाल सिंह बनेठी, प्रधानाध्यापक चरणजीत सिंह, एड. जयसिंह शेखावत, विक्रम सिंह, डॉ. आशीष सिंह शेखावत, अशोक सिंह शेखावत, प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह शेखावत समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................