राजीविका कार्यालय कठूमर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम हुआ आयोजित

Oct 6, 2026 - 20:15
 0
राजीविका कार्यालय कठूमर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम हुआ आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)। राजीविका कार्यालय में मंगलवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत  अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित पोषण सखियों के द्वारा महिलाओं को स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने, हरी सब्जियां, दालें, अनाज, फल, दूध एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर पोषण से संबंधित जागरूकता नारे एवं संदेश भी दिए गए तथा महिलाओं को अपने परिवार एवं समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाओं एवं कार्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से “सुपोषित परिवार, स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया !

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है