लक्ष्मणगढ़ में सफाई कर्मियों का अनोखा और तीखा प्रदर्शन: अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर नगर पालिका गेट पर लगाया कचरे का ढेर

Oct 6, 2026 - 17:36
 0
लक्ष्मणगढ़ में सफाई कर्मियों का अनोखा और तीखा प्रदर्शन: अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर नगर पालिका गेट पर लगाया कचरे का ढेर

लक्ष्मणगढ़ / अलवर (कमलेश जैन)

 राजस्थान में चल रही सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं किए जाने से संविदा और ठेका सफाई कर्मियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। मंगलवार को नाराज सफाई कर्मियों ने लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और गेट पर ही कचरे का ढेर लगा दिया। इसके बाद महिला और पुरुष सफाई कर्मी धरने पर बैठ गए।

क्या है पूरा मामला और कर्मियों का दर्द?:- प्रदर्शन कर रही महिला सफाई कर्मी विमला वाल्मीकि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन की मनमानी के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। सफाई कर्मचारियों को भर्ती के लिए आवेदन करना है, लेकिन अधिकारी अनुभव प्रमाण पत्र देने में लगातार आना-कानी कर रहे हैं। प्रमाण पत्र पाने के लिए कर्मचारी पिछले कई दिनों से दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रशासन का पक्ष:- कर्मचारियों के इस उग्र प्रदर्शन और धरने के बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) चेतन बैरवा ने दूरभाष के जरिए स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर ली गई है और बुधवार को सभी पात्र सफाई कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................