अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अलवर में कला साधक सम्मानित: राजर्षि अभय समाज के वरिष्ठ कलाकार अमृत खत्री का हुआ बहुमान
अलवर / अनिल कुमार गुप्ता
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर अलवर में कला और संस्कृति के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ और जाने-माने कलाकारों का हौसला अफजाया गया। इसी कड़ी में राजर्षि अभय समाज के वरिष्ठ कलाकार अमृत खत्री को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन अलवर की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
शाल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने वरिष्ठ कलाकार अमृत खत्री को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें कला क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन, प्रभावी और उत्कृष्ट कलात्मक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।
संस्था ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
इस अवसर पर कला जगत और संस्था से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमृत खत्री को बधाई दी। राजर्षि अभय समाज संस्था ने उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।

