पावा गांव में धूमधाम से मनाया गया महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव: भव्य श्रृंगार, पालखी यात्रा और भजन संध्या से गूंजा परिसर
पावा / पाली (बरकत खा)
पावा गांव में महालक्ष्मी माता का जन्मोत्सव (प्रकटोत्सव) बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे आयोजन परिसर में अलौकिक और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जिससे पूरा क्षेत्र माता की भक्ति में सराबोर नजर आया।
भव्य श्रृंगार, पालखी यात्रा और भजन संध्या
जन्मोत्सव के पावन पर्व पर देवी मां का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान निकाली गई भव्य पालखी यात्रा और शाम को आयोजित भजन संध्या ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समाज सेवक सुरेश अवस्थी एवं महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर एवं भावपूर्ण भजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह भक्तिरस से सराबोर कर दिया। मधुर भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु माता की भक्ति में भाव-विभोर होकर झूम उठे। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसादी का लाभ लिया।
गणमान्य जनों की उपस्थिति और सहयोग
इस सफल आयोजन में सभी समाजबंधुओं और भक्तजनों का अभूतपूर्व सहयोग रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश अवस्थी, कोषाध्यक्ष किसन अवस्थी, प्रकाश, शांतिलाल ओझा, श्रवण, अरविंद, अमृत, हरिओम मंडल, सकाराम, नरपत, गोविंद सोनी, रमेश राजपुरोहित, नेपालसिंह, भंवर माली और रमेश संत सहित समाज के अनेक गणमान्यजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोगात्मक प्रयासों से यह जन्मोत्सव समारोह अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

