वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर होगा सकट में राम व श्याम मन्दिर का निर्माण कार्य, संत ध्यान मूर्ति के सानिध्य में रखी मंदिर की आधारशिला

Feb 7, 2024 - 12:20
 0
वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर होगा सकट में राम व श्याम मन्दिर का निर्माण कार्य, संत ध्यान मूर्ति के सानिध्य में रखी मंदिर की आधारशिला

सकट,अलवर

सकट कस्बे के पाई का गुवाड़ा रोड़ नदी किनारे स्थित श्री रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर मे जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान रजि. ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में बुधवार को वृंदावन की अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संत मां ध्यान मूर्ति जी के सानिध्य में रामेश्वर धाम में राम व श्याम मन्दिर निर्माण कार्य की (नींव) आधारशिला शुभ मुहूर्त में विधिवत रखी गई। मंदिर के महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखने से पूर्व बांदीकुई के पं श्रीकांत के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ नींव के पत्थरों की पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन किया व भगवान श्री राम के जयकारे लगाए।

मंदिर के महंत ने बताया कि रामेश्वर धाम वीर हनुमान मन्दिर में निर्मित पुराने रामलला के मन्दिर की जगह अब नए रामजी व श्याम जी के भव्य मन्दिर का निमार्ण कार्य करवाया जाएगा जो  वृन्दावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान अनिल तमोलिया अलवर, वरिष्ठ यजमान गिर्राज रावत जयपुर, ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा,सेवक उमाशंकर मेहरवाल, पं हरिओम वृंदावन, कैलाश चंद्र सांमरिया, मोहन रावत, जुगल बारेठ, चैत्य बिहारी, शिवप्रसाद चौधरी, चंद्रकांता शर्मा, भगवान यादव, बाबूलाल चौबे, दिनेश चौधरी, रतन प्रजापत, गोपाल विजय, सत्यनारायण माहेश्वरी, हरिमोहन झालानी, भगवती मीणा, पूनम मीणा, पं रूप किशोर, निरंजन जैमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................