महिला स्वास्थ्य सम्बंधी व्याख्यान का आयोजन

Feb 13, 2024 - 20:03
 0
महिला स्वास्थ्य सम्बंधी व्याख्यान का आयोजन

कोटपूतली। कस्बे  के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय में मंगलवार को महिला स्वास्थ्य सम्बंधी व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम यादव ने मुख्य रूप से किशोरियों में हार्मोनल असन्तुलन एवं पी.सी.ओ.डी. के बारे में विस्तार से बताते हुए इससे होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया।

पी.सी.ओ.डी. का मुख्य कारण हार्मोन्स का असंतुलन है। इस असंतुलन को स्वस्थ जीवन शैली योग प्राणायाम, नियमित व्यायाम व सही खान पान से सुधारा जा सकता है। सही समय पर ईलाज ना लेने से ये कैंसर या बांझपन में बदल सकता है। डॉ. यादव ने स्वच्छता के नियम के बारे में भी बताया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने स्वस्थ जीवन के लिए योग व प्राणायाम के मुख्य आसनों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. शोभा जौहरी, प्रो. पदमा मीणा, डॉ. शिवांगी भट्ट समेत संकाय सदस्य व छात्रायें मौजूद रही।

  • बिल्लूराम सैनी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................