क्षितिज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जूनियर्स छात्रों ने सीनियर्स छात्रों को दी विदाई

Feb 21, 2024 - 13:33
 0
क्षितिज मेमोरियल  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में स्थित क्षितिज मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ l विद्यालय मैं मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भगवान राम सैनी थे l जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने की l अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि डायरेक्टर रामकरण सैनी थे l जबकी विशिष्ट अतिथि मदन लाल सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, पार्षद अजय तसीड, पार्षद श्यामाराम सैनी ,पार्षद सुनीता जमालपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि राकेश जमालपुरिया थे कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक भगवान राम सैनी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही प्रतिभाओं में निखार आता है l कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं विद्यालय परिवार की तरफ से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया l विद्यालय सचिन सुनीता सैनी ने आगंतुक महानुभावों का स्वागत किया l जबकि विद्यालय के निदेशक रमेश सैनी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया l इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सजना सैनी, सोनू गोदारा, नवरंगलाल, नीलम कुमावत, रमेश कुमावत, मोहित शर्मा, सुरेश कुमार ,संजय कुमार, राहुल टेलर ,पंकज जांगिड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l मंच संचालन विद्यालय के बीरबल राम देवठिया ने किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................