लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर लुंबाराम चौधरी ने दिया पीएम एवम शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद

ग्रामीणों ने चौधरी का क्या स्वागत

Mar 7, 2024 - 19:22
 0
लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने पर लुंबाराम चौधरी ने दिया पीएम एवम शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद

सिरोही  (रमेश सुथार ) -लुंबाराम चौधरी ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र में टिकट मिलने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है।  भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि चौधरी ने जालौर सिरोही लोकसभा से टिकट मिलने के बाद प्रथम बार बरलूट मंडल के मड़वारिया में मालेश्वर महादेव, वराडा हनुमान जी एवम ,सोमनाथ महादेव ,मनोरा में मानकेश्वर महादेव, सतापुरा में महादेव मंदिर,भूतगांव में भूतेश्वर महादेव, जामोतरा में आशापुरा माताजी,बारलूट में सारणेश्वर महादेव, उड़ नीलकंठ महादेव पाडिव सावलाजी एवं गोयली में खेतलाजी देव दर्शन एवम साधु संतो का आशीर्वाद लिया।
देव दर्शन कर चौधरी ने कहा कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता जिले में पानी लाने की रहेगी,ताकि पूरे क्षेत्र में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके।चौधरी ने देव दर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को कहा की इतिहास में पहली बार सिरोही से टिकिट मिला हे इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव जीतने का आह्वान किया।चौधरी ने देवदर्शन के दौरान महिलाओं    ने समस्याओं को लेकर चर्चा की एवम जीतने के बाद आ रही समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छगन घांची,मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित,प्रधान हसमुख मेघवाल,जिला मंत्री परमवीर सिंह आढ़ा ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,नारायण सिंह देलदार,तुलसीराम पुरोहित,गोविंद पुरोहित,निंबाराम देवासी,अर्जुन पुरोहित,जबर सिंह,मोहन सुआरा,भीमाराम चौधरी,श्रवण राजपुरोहित,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................