केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mar 8, 2024 - 05:58
 0
केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अलवर , राजस्थांन 

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सर्किट हाउस में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

मंत्री यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण हेतु पौधारोपण करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ होगा तो वातावरण भी स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के द्वारा प्रतिदिन एक पौधा लगाने का लिया गया संकल्प अनुकरणीय है। वन एवं पर्यावरण मंत्री पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना नैतिक दायित्व समझते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु ना केवल पौधा लगाए बल्कि उसकी देखरेख भी करें। 

इसके उपरान्त  भूपेंद्र यादव एवं  संजय शर्मा ने एकलिंग महादेव मंदिर में पहुंचकर वहां आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................