नींमूचाना मंडल में चलाया जा रहा भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

Mar 10, 2024 - 11:06
 0
नींमूचाना मंडल में चलाया जा रहा भाजपा लाभार्थी  संपर्क अभियान घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

 नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) बानसूर के नींमूचाना मंडल में भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर  सरकार की तमाम जनकल्याणकारी   योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से घर घर जाकर मिल रहे है  जिसमें किसान सम्मन निधि  योजना,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना उज्ज्वल गैस कनेक्शन समेत सभी योजनाओं से लाभार्थी शामिल है भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क  अभियान भी शुरू हो गया है भाजपा बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, लाभार्थी संपर्क अभियान के मंडल संयोजक दयाराम गुर्जर,  सहसंयोजक मदनलालजी, जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, उप प्रधान गणेश सैनी, कार्यकर्ताओं के साथ गांव जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र की  जनकल्याणकारी योजना व पार्टी की नीतियों और कार्यों को बताते हुए लोकसभा में समर्थन की अपील कर रहे हैं विधायक देवी सिंह शेखावत ने बताया कि भाजपा लाभार्थी  संपर्क अभियान चला रही है जिसके तहत सरकार के सभी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को चिन्हित कर सबसे मिल रहे है ऐसे लाभार्थी जिनका नाम योजना की सूची में शामिल है और किसी कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार कर उच्च पदाधिकारी को भेजी जा रही है जिनसे उन्हें योजना का लाभ मिल सके लाभार्थी संपर्क अभियान में मांगीलाल मौर्य, रविकांत शर्मा,विजय कुमावत ,भोला रावत, सुमित शर्मा, मातादिन देहमीवाल, अशोक जाट, अशोक भरगड़, राजेश गुप्ता, रमेश, महेंद्र कसाना ,भोला सिंह, माडूराम कसाना, गुलजारी राम कसाना आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................