गिड़गिड़ाते हुए बोले गौतस्कर - बुरा काम है गौतस्करी, अब नहीं करेंगे

दोनों चल रहे लंगड़ाकर, पुलिस से बचने के लिए भागते समय आई चोट

May 11, 2024 - 17:45
 0
गिड़गिड़ाते हुए बोले गौतस्कर - बुरा काम है गौतस्करी, अब नहीं करेंगे

डीग जिले के जुरहरा थाना पुलिस और DST टीम ने 9 अप्रैल को दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भागते समय दोनों गौ तस्कर गिर गए और उनके दोनों पैरों में चोट लग गई। जिसके बड़ा अब दोनों गौ तस्कर गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि, गौ तस्करी बुरा काम है अब नहीं करेंगे। गौ तस्करों का एक वीडियो भी सामने आया है।

9 अप्रैल को देर रात पिकअप में कुछ गौ तस्कर गोवंश लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर जुरहरा थाना पुलिस और DST तीन ने पिकअप का पीछा किया। इस दौरान गौ तस्करों की पिकअप का टायर फट गया। उसके बड़ा भी गौतस्कर पिकअप को सड़क पर दौड़ाते रहे। तब गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए खेतों में भागे और खेतों में गिरकर उनके पैरों में चोट आ गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों गौ तस्करों को पकड़ लिया। जिसके बाद अब दोनों गौ तस्कर गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि, गौ तस्करी बुरा काम है अब नहीं करेंगे। गौ तस्करों का एक वीडियो भी सामने आया है। साथ ही पिकअप को जब्त कर लिया। जिसमें 5 गोवंश थे। मौके पर ही जब गौ तस्करों से पूछताछ कर रहे थे तो, अचानक पीछे से दूसरी पिकअप आई।

उसमें भी गौ तस्कर सवार थे। वह जुरहरा थाना पुलिस और DST टीम के ऊपर फायरिंग करते हुए। जवाबी कार्रवाई में जुरहरा थाना पुलिस ने भी फायरिंग की, इस दौरान दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। दूसरी पिकअप में पत्थर थे। गौ तस्करों ने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया। हालांकि इस घटना में किसी के चोट नहीं लगी।

पुलिस की टीमों ने दूसरी पिकअप को काफी पकड़ने की कोशिश कि, लेकिन वह फायरिंग करते हुए और पथराव करते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गौ तस्कर देसी हथियारों से फायरिंग हिट फायर कर रहे थे। फायर करते हुए दूसरी पिकअप में सवार हरियाणा की तरफ भाग गए। यह अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि, दूसरी पिकअप में कितने गौ तस्कर सवार थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................