ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर जनसेवा का महापर्व, हर व्यक्ति के दरवाजे पहुंचेगी राहत- जवाहर सिंह बेढम

गृह राज्य मंत्री बेढम ने डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों को शिवरों में ज्यादा से ज्यादा आम जन को राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

Sep 15, 2025 - 13:23
 0
ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर  जनसेवा का महापर्व, हर व्यक्ति के दरवाजे पहुंचेगी राहत- जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन)  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को  डीग पंचायत समिति के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें ग्रामीण  एवं शहरी सेवा शिविर (सेवा पखवाड़ा-2025) को प्रभावी बनाने के लिए विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि सेवा शब्द का विशेष महत्व है ।इसी लिए इन शिविरों के नामों में सेवा शब्द को जोड़ा गया है। शिविर केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उत्थान और सहयोग की मिसाल हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थानों व विभिन्न संगठनों को शिविरों से जोड़ने का आह्वान किया। 
बेढम ने बताया कि पूर्व में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा शिविर में एक बुजुर्ग जिनका पहले नाम मधुआ था उनको उनका वास्तविक नाम माधव कुमार वापस मिला। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नाम सुधार नहीं, बल्कि एक व्यक्ति की पहचान और गरिमा लौटाने का अद्वितीय कार्य था। ऐसी सफलता की कहानियां ही इन शिविरों की वास्तविक ताकत हैं।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि प्रवेक्षक, पटवारी, प्रधानाचार्य, एएनएम, ग्राम विकास अधिकारी सहित संबंधित कार्मिक घर-घर जाकर शिविरों के आयोजन के बारे में की जानकारी दें ताकि आमजन अपने कार्य सुगमता इन शिविरों में आसानी से करवा सकें। उन्होंने विशेष रूप से बंटवारे, नाम शुद्धिकरण, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना जैसे प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेढम ने शिविरों में स्वच्छता और सुव्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने विद्यालयों, सीएचसी, पीएचसी, पंचायत समितियों, आंगनवाड़ी केंद्रों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराने, महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता और क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने चल चिकित्सा इकाइयों को सक्रिय करने, पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक शिविर में दो चिकित्सक तैनात करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हर जगह पानी पहुंचाने के लिए वाल्व लगाने और बिजली विभाग को ढीले तारों को दुरुस्त करने व पुराने तार बदलने के निर्देश दिए। गृह राज्य मंत्री  बेढम ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में यह संदेश देना है कि शासन-जीप्रशासन उनके जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए पूरी निष्ठा से खड़ा है।
बैठक में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................