श्री रमेशदास माधवदास जी का वार्षिकोत्सव समारोह
![श्री रमेशदास माधवदास जी का वार्षिकोत्सव समारोह](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_66473ec807b23.jpg)
खैरथल ( हीरालाल भूरानी)
मुंडावर कस्बे स्थित झूलेलाल मंदिर में बुधवार को श्री रमेशदास माधवदास जी का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित होगा। संत चेलाराम रोघा ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में झूलेलाल मंदिर पर बुधवार को सांय 6 बजे साईं गुलराज उदासी द्वारा सत्संग प्रवचन में श्री रमेशदास माधवदास जी की महिमा का गुणगान किया जायेगा, तत्पश्चात पल्लव व रात्रि 9 बजे से भंडारा आयोजित होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को पुरोहित मोहल्ले स्थित दरबार में प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ से होगा, प्रातः 10 बजे झंडारोहण उसके बाद सुखमणि साहिब पाठ आयोजित होगा।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)