तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: मामला दर्ज
![तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: मामला दर्ज](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6667982ad9050.jpg)
बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे स्थित झील का बाड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक युवक के पिता ने दो दिन बाद टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ बयाना सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। गांव नगला बहादुरिया निवासी हाकिम सिंह जाट ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव जटमासी (रूपवास) में उनके बहनोई का निधन हो गया था। जिनकी 7 जून को पगड़ी रस्म थी। हाकिम सिंह ने बताया कि पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भाग लेकर वह अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहा था। जबकि बेटा राहुल (30) अपनी बाइक से वापस गांव आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे झील का बाड़ा पेट्रोल पंप के पास सामने से गलत दिशा में आए अनकंट्रोल ट्रैक्टर ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल घर की खेती-बाड़ी का काम संभालता था। उसके दो बच्चे हैं। झील पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
- कौश्लेंद्र दत्तात्रेय
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)