टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार: युवक की मौके पर मौत
![टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार: युवक की मौके पर मौत](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6667979885dd2.jpg)
बयाना के बीरमपुरा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर कार पलटने से कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बयाना कस्बे की नई सब्जी मंडी रोड निवासी मृतक युवक हरप्रीत उर्फ हनी मग्गो (27) पुत्र अवतार सिंह मग्गो फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालक था। मृतक हनी सोमवार को किराए की टैक्सी कार लेकर रेस्टोरेंट के लिए सामान लेने भरतपुर गया था। भरतपुर से वापस बयाना आते समय दोपहर करीब 2:30 बजे बीरमपुरा टोल प्लाजा से निकलते ही उनकी कार अचानक अनकंट्रोल होकर पलटा खाते हुए सड़क सहारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में हरप्रीत उर्फ हनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर और उसके दोस्त को खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हरप्रीत को बाहर निकाला। सूचना पर एंबुलेंस और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया।
- कौश्लेंद्र दत्तात्रेय
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)