महिला के साथ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
![महिला के साथ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6665b6dc90352.jpg)
टहला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी व उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पड़ोस के युवक ने आज करीब 2 वर्ष पूर्व पीड़िता के नहाती हुई की फ़ोटो खींच ली व फ़ोटो का भय दिखाकर ब्लैकमेल करके पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये। रिर्पोट में बताया कि 05 मई 2024 को करीब रात्रि 11 बजे पीड़िता घर से बाहर बाथरूम करने आई थी तो पड़ोसी ने उसे जबरदस्ती मुंह दबाकर सूखे नाले में ले जाकर दुष्कर्म किया। वही पर मौजूद उसके दोस्त ने भी पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वे पीड़िता को रोज फ़ोटो को फ़ेसबुक में डालने की धमकी देकर रात को पीड़िता के पति को नशीली वस्तु खाने में देकर जबरदस्ती बांदीकुई रेलवे स्टेशन स्थित चौधरी होटल पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। रिर्पोट में बताया कि उक्त लोग पीड़िता को जबरदस्ती शराब भी पिलाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना कर रही है।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)