एसीबी की कार्यवाही, पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता) एसीबी की टीम ने बानसूर तहसील कार्यालय में कार्यवाही करते हुए एक पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार पटवारी अतुल यादव खोहरी, बहराम का बास हल्का पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान से बैंक रहन के नामांतरण की एवरेज करने के बदले बीस हजार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा पंद्रह हजार रुपए में तय हुआ।
परिवादी किसान ने एसीबी से संपर्क किया इसके बाद अलवर की एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया।इस दौरान पटवारी को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड लिया।
जैसे ही एसीबी की टीम ने कार्यवाही शुरू की, तहसील कार्मिकों मे हड़कंप मच गया। तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित पटवारी बिना रिश्वत के काश्तकारों के काम नहीं करता था और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता था।
आरोपी पटवारी अतुल यादव, निवासी एक रतनपुरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाहीशुरु करदीहै।